छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सली, 2 जवान हुए शहीद

बीजापुर (छत्तीसगढ़) में रविवार को मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए व कम-से-कम 12 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया। मुठभेड़ में मारे गए जवान डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गार्ड (डीआरजी) और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) से थे। अधिकारियों ने कहा, "दो अन्य जवानों को घायल हुए हैं और उन्हें निकालने के लिए एक हेलीकॉप्टर भेजा गया है।"