छत्तीसगढ़ में विदेशी शराब होगी सस्ती, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में विदेशी शराब पर लगने वाले 9.5% अतिरिक्त आबकारी शुल्क को खत्म करने का फैसला लिया गया है। इससे मीडियम और महंगी रेंज की विदेशी शराब की कीमतें घटेंगी। सरकार का मानना है कि जब शराब की कीमतें समान होंगी तो अवैध रूप से शराब लाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।