छत्तीसगढ़ में शराब के लिए अब होगा केवल ऑनलाइन पेमेंट, आबकारी मंत्री ने दिया निर्देश
छत्तीसगढ़ में जल्द ही शराब की दुकानों पर कैशलेस भुगतान की व्यवस्था लागू होने जा रही है। राज्य के आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने विभागीय बैठक में निर्देश दिया है कि शराब की खरीद के लिए अब केवल ऑनलाइन पेमेंट होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में सभी शराब की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे और मुख्यालय से उसकी निगरानी होगी।