छत्तीसगढ़ में स्टील प्लांट में ब्लास्ट से 7 मज़दूरों की मौत, कई झुलसे
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाज़ार ज़िले में गुरुवार को एक स्टील प्लांट में धमाका हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें कम-से-कम 7 मज़दूरों की मौत हो गई जबकि कई झुलस गए। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लास्ट के दौरान मजदूर भट्ठे के आसपास सफाई का काम कर रहे थे और उसी दौरान वे गर्म कोयले से झुलस गए।