छत्तीसगढ़ में संपत्ति के विवाद में पूर्व डिप्टी सीएम के बेटे को हुई आजीवन कारावास

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक कोर्ट ने बुधवार को संपत्ति के विवाद में अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम प्यारेलाल कंवर के बेटे हरभजन सिंह कंवर समेत 5 लोगों को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई। हरभजन को अपने छोटे भाई, भाभी और भतीजी की हत्या के मामले में सज़ा सुनाई गई। प्यारेलाल का 2011 में निधन हो गया था।