छत्तीसगढ़ शराब घोटाले को लेकर ईडी ने रांची में आईएएस विनय चौबे के घर पर की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कथित आबकारी घोटाला मामले में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे, आबकारी विभाग के जॉइंट सेक्रेटरी गजेंद्र सिंह और झारखंड व छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारियों के 17 ठिकानों पर छापेमारी की। गौरतलब है, चौबे 2022 की आबकारी नीति लागू किए जाने के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव और आबकारी सचिव भी थे।