नारायणपुर (छत्तीसगढ़) में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में नक्सलियों के शीर्ष नेता कोसा और राजू उर्फ विकल्प को मार गिराया है। बकौल रिपोर्ट्स, कोसा नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी का सदस्य था और उसपर ₹1 करोड़ का इनाम घोषित था और राजू उर्फ विकल्प पर ₹70 लाख का इनाम था। घटनास्थल से एके-47 राइफल, विस्फोटक और नक्सली सामग्री बरामद की गई है।