छत्तीसगढ़ में ट्रक में जा घुसी कार, CRPF के 3 जवानों समेत 4 लोगों की हुई मौत
धतमरी (छत्तीसगढ़) में शनिवार को एक कार सड़क पर सामने चल रहे ट्रक में जा घुसी जिसमें कार सवार सीआरपीएफ के 3-जवानों व ड्राइवर की मौत हो गई। एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है। जवान जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे और हादसे के बाद कार में फंसे शवों को क्रेन-कटर की मदद से निकाला गया।