बीजापुर (छत्तीसगढ़) में तिमेनार गांव के सभी 53-घरों में पहली बार बिजली पहुंची है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, "तिमेनार का विद्युतीकरण बस्तर के सुदूर क्षेत्रों में शासन और विकास के एक नए युग की शुरुआत का संकेत है।" उन्होंने कहा, "जहां कभी माओवादी आतंक का साया था, वहां विकास की किरणें दिख रही हैं। यह परिवर्तन सच्ची जीत है।"