छत्तीसगढ़ में ब्रेकअप से नाराज़ बॉयफ्रेंड ने चाकू से गोदकर की एक्स-गर्लफ्रेंड की हत्या
अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) में ब्रेकअप करने से नाराज़ होकर युवक ने पेट्रोल पंप पर काम करने वाली अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, युवक एयर पिस्टल और चाकू लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचा था। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।