छत्तीसगढ़ में रेप के बाद महिला की बेरहमी से हुई हत्या, टूटी मिलीं 12 पसलियां और दिल-फेफड़े फटे
अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) में महिला से रेप और उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, महिला के ऊपर चढ़कर उसपर दबाव डाला गया जिससे उसकी 12-पसलियां टूट गईं और दिल व फेफड़े फट गए। उसके सिर की 3-हड्डियां टूटी गईं और प्राइवेट पार्ट में बोतल मिली। बकौल डॉक्टर, वारदात में कई लोग शामिल हो सकते हैं।