छत से गिरने के बाद एमपी में मज़दूर के शरीर में घुसे 3 सरिए, कई घंटे के ऑपरेशन के बाद बची जान

ग्वालियर (मध्य प्रदेश) रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को निर्माण कार्य में लगा एक मज़दूर छत से गिर गया और नीचे रखे 12 एमएम के 3 सरिए उसके शरीर के आर-पार हो गए। इसके बाद मज़दूर को अस्पताल ले जाया गया जहां कई घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद उसकी जान बचाई गई। फिलहाल घायल की हालत स्थिर बनी हुई है।

Load More