छत से बारात देख रही लड़की को यूपी में 20 राउंड हर्ष फायरिंग के दौरान लगी गोली, हुई मौत
मेरठ (यूपी) में छत से बारात देख रही एक लड़की के पेट में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लग गई जिससे उसकी मौत हो गई है। बारात में करीब 20 राउंड हर्ष फायरिंग हुई और फायरिंग के बाद आरोपी फरार हो गए। एएसपी अंतरिक्ष जैन के अनुसार, फायरिंग लाइसेंसी या अवैध हथियार से की गई है इसकी जांच जारी है।