छत्तीसगढ़ के अस्पताल में फटा एसी का कंप्रेसर, उछलकर 10 फीट नीचे गिरा मैकेनिक

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िला अस्पताल में शुक्रवार रात एक एसी में गैस रीफिलिंग करते वक्त उसका कंप्रेसर फट गया जिससे मैकेनिक उछलकर 10 फीट नीचे गिर गया। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे में मैकेनिक के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं और उसका जबड़ा भी टूट गया। डॉक्टर ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रायपुर रेफर किया गया है।

Load More