छत्तीसगढ़ पुलिस ने बताया है कि नक्सल प्रभावित बीजापुर के पोमरा गांव में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गए जिनमें 2 महिला नक्सली भी शामिल हैं। बकौल पुलिस, जंगल में नक्सलियों की डिविज़नल कमिटी के सदस्यों समेत करीब 40 नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी जिसके बाद सुरक्षाबल गश्त पर भेजे गए थे।