छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित ज़िलों में 200 सुरक्षाकर्मी हुए कोविड-19 से संक्रमित
अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि छत्तीसगढ़ में माओवाद प्रभावित बस्तर डिवीज़न के चार ज़िलों में कम-से-कम 200 सुरक्षाकर्मी कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। बकौल पुलिस, "सभी सुरक्षा कर्मियों को कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज़ दी जा चुकी हैं...इसलिए शिविरों में कोई गंभीर चिंता नहीं है...सभी संक्रमित मरीज़ ठीक हो रहे हैं...लेकिन फिर भी हम सभी...प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।”