दुर्ग (छत्तीसगढ़) के मैत्री बाग ज़ू में मंगलवार को किशन नामक सफेद बाघ की मौत हो गई। ज़ू प्रबंधन के अनुसार, किशन का जन्म 2013 में हुआ था और वह पिछले 2 साल से कैंसर से पीड़ित था। कई पशु चिकित्सक लंबे समय से उसका इलाज कर रहे थे। वहीं, अधिकारियों की उपस्थिति में किशन का अंतिम संस्कार किया गया।