inshorts

छत्तीसगढ़ के सीएम के पिता ब्राह्मणों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल (86) को ब्राह्मणों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नंद कुमार बघेल को गिरफ्तारी के बाद रायपुर के कोर्ट में पेश किया गया और उनके वकील गजेंद्र सोनकर ने बताया कि कोर्ट ने उन्हें 15-दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।