छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़ में एक और नक्सली किया गया ढेर, हथियार हुए बरामद

छत्तीसगढ़ के सुकमा में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेढ़ में एक और नक्सली को मार गिराया गया। सुकमा एसपी किरण चव्हाण के मुताबिक, घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। बकौल एसपी, अभी भी इलाके में रुक-रुककर मुठभेड़ जारी है। मारे गए नक्सली की पहचान आवलम पोदिया के रूप में हुई है।

Load More