सुकमा (छत्तीसगढ़) में सोमवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मारा गिराया। बकौल पुलिस, भंडारपदर गांव के जंगल में गश्त के दौरान नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद जवानों ने जवाबी फायरिंग की। कुछ देर की गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए और तलाशी में एक नक्सली का शव बरामद हुआ।