छत्तीसगढ़ धर्मांतरण रोकने के लिए आदिवासी पूजा स्थलों को दे रहा आर्थिक मदद: मंत्री
छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री कवासी लकमा ने कहा है कि राज्य सरकार आदिवासियों के बीच धर्म परिवर्तन रोकने के लिए उनके पारंपरिक पूजा स्थल देवगुड़ी और घोटुल को क्रमश: ₹5 लाख व ₹10 लाख की आर्थिक मदद दे रही है। बकौल मंत्री, "यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि लोग चर्च न जाएं और धर्म परिवर्तन न हो।"