छत्तीसगढ़ ने किया सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का एलान
छत्तीसगढ़ के बजट 2022-23 में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का एलान किया है। बघेल ने विधायक निधि की राशि ₹2 करोड़ से बढ़ाकर ₹4 करोड़ करने की भी घोषणा की। इससे पहले, राजस्थान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का एलान किया था।