छत्तीसगढ़ ने लगातार तीसरी बार जीता 100+ शहरों वाले 'सबसे स्वच्छ राज्य' का पुरस्कार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2021 समारोह में छत्तीसगढ़ को 100 से अधिक शहरों वाले सबसे स्वच्छ राज्य के पुरस्कार से सम्मानित किया जिसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रहण किया। छत्तीसगढ़ ने लगातार तीसरे साल यह पुरस्कार जीता है। वहीं, झारखंड ने 100 से कम शहरों वाले सबसे स्वच्छ राज्य का पुरस्कार जीता।