छत्तीसगढ़ में आंगनवाड़ी केंद्र की टाइल्स गिरने के कारण 4 बच्चों के सिर पर लगी चोट
दुर्ग (छत्तीसगढ़) के भैसबोड़ गांव में एक आंगनवाड़ी केंद्र की दीवार पर लगी टाइल्स गिरने के कारण 4 बच्चों के सिर पर चोट लग गई। बालोद डीएम जन्मेजय महोबे ने कहा, "उनकी (बच्चों) हालत...ठीक है। हम...वजह का पता लगाएंगे। जहां मरम्मत की ज़रूरत होगी, कराई जाएगी।" बकौल डीएम, सभी घायल बच्चों का ज़रूरी इलाज किया जा रहा है।