inshorts

छत्तीसगढ़ में आदिवासियों की कोयला खनन के खिलाफ 330 किमी लंबी पदयात्रा शुरू

हसदेव अरण्य क्षेत्र (छत्तीसगढ़) में सभी कोयला खनन प्रोजेक्ट्स बंद करने की मांग के साथ सोमवार को करीब 250 आदिवासियों ने सरगुजा ज़िले से राजधानी रायपुर के लिए लगभग 330 किलोमीटर लंबी पदयात्रा शुरू की। गौरतलब है कि 2009 में सरकार ने यहां कोयला खनन पर रोक लगा दी थी लेकिन बाद में इसे दोबारा चालू कर दिया गया।