छत्तीसगढ़ में खड़े हुए ट्रेलर वाहन से टकराई बस, सात लोगों की हुई मौत व तीन हुए घायल
पुलिस ने बताया है कि कोरबा (छत्तीसगढ़) में सोमवार तड़के एक बस के सड़क पर खड़े हुए ट्रेलर वाहन से टकराने के चलते बस में सवार सात लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। एसपी संतोष सिंह के अनुसार, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हादसे पर शोक जताया है।