छत्तीसगढ़ में गंदा पानी पीने से डायरिया होने के चलते 2 लोगों की हुई मौत, 42 अस्पताल में भर्ती
भिलाई (छत्तीसगढ़) में कथित तौर पर गंदा पानी पीने से डायरिया होने के चलते 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 42 अन्य लोग अस्पताल में भर्ती हैं। ज़िलाधिकारी पुष्पेंद्र कुमार मीणा के मुताबिक, अधिकांश कॉलोनियों में पेयजल की पाइपलाइन नालों के साथ-साथ बिछाई गई हैं और कुछ जगहों पर नाले का पानी पेयजल को दूषित कर रहा है।