छत्तीसगढ़ में डीआरजी जवानों ने मुठभेड़ में ₹11 लाख के दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया

छत्तीसगढ़ के सुकमा में डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों ने सोमवार को मुठभेड़ में एक महिला नक्सली सहित दो नक्सलियों को मार गिराया। अधिकारियों के मुताबिक, मुठभेड़ वाली जगह से भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद किया गया है। बकौल अधिकारी, महिला नक्सली पर ₹3 लाख व अन्य पर ₹8 लाख का इनाम था।