छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने दो चचेरे भाइयों की हत्या कर दी जिनके शव गुरुवार को एक जंगल से बरामद किए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नक्सलियों ने एक शख्स पर पुलिस का मुखबिर होने का जबकि दूसरे पर पुलिस कैंप के लिए ज़मीन देने का आरोप लगाया था। बकौल पुलिस, घटना के सही कारणों का पता नहीं चला है।