छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद, सीएम ने जताया दुख

बीजापुर (छत्तीसगढ़) में सीआरपीएफ-नक्सलियों के बीच शनिवार को मुठभेड़ में एक अधिकारी शहीद और एक जवान घायल हो गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट एस.बी. तिर्की की शहादत पर दुख जताते हुए कहा, "हमारे जवान नक्सलियों की मांद में घुसकर वीरता और साहस के साथ उनसे मुकाबला कर रहे हैं...जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।"