छत्तीसगढ़ के बीजापुर ज़िले में बुधवार को सुरक्षाबलों ने पायकू तेलम नामक नक्सली को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य 2 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए नक्सली पर ₹1 लाख का इनाम रखा गया था और उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और अन्य मामले दर्ज हैं।