प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बताया है कि छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले में ₹2,000 करोड़ के भ्रष्टाचार व मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत मिले हैं। बकौल ईडी, मामले में राज्य के उच्च स्तरीय राजनेताओं और अधिकारियों की मदद से धांधली की जा रही थी। मामले में रायपुर के मेयर एजाज़ ढेबर के भाई को ईडी ने शनिवार को गिरफ्तार किया।