छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय (सीएमओ) ने ट्वीट कर बताया है कि राज्य सरकार ने डीज़ल पर वैट 2% व पेट्रोल पर वैट 1% कम करने का फैसला किया है। सीएमओ के मुताबिक, इस फैसले के बाद राज्य सरकार ₹1,000 करोड़ का घाटा उठाएगी। राज्य में स्कूलों को पूर्ण उपस्थिति के साथ चलाने का भी निर्णय हुआ है।