छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, एके-47 और एसएलआर बरामद

मुलगु (तेलंगाना) के एसपी संग्राम सिंह जी. पाटिल ने बताया है कि छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर पुलिस व ग्रेहाउंड्स (विशेष दल) की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में 3 नक्सलियों को मार गिराया है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के पास से 1 एसएलआर, एके-47, मशीन गन और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। बकौल खबर, मुठभेड़ करीब 2 घंटे तक चली।