छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पताल में कथित तौर पर 4 घंटे बिजली गुल रहने से 4 शिशुओं की हुई मौत

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सरकारी मेडिकल कॉलेज में कथित तौर पर 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से 4 शिशुओं की मौत हो गई है। बिजली गुल होने के दौरान चारों शिशु विशेष नवजात देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में भर्ती थे। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा, "मैंने स्वास्थ्य सचिव को जांच टीम बनाने का निर्देश दिया है।"