छत्तीसगढ़ में अतिक्रमण को लेकर समन मिलने के बाद शिवलिंग को उखाड़कर लाया गया कोर्ट

रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में अतिक्रमण को लेकर एक शिव मंदिर को नोटिस जारी होने के बाद मंदिर के शिवलिंग को उखाड़कर कोर्ट के सामने पेश किया गया। समन में लिखे ₹10,000 के जुर्माने के डर से मंदिर के केयरटेकर शिवलिंग को अदालत ले गए क्योंकि नोटिस में मालिक या किसी पुजारी का नाम नहीं था। हालांकि, कोर्ट ने सुनवाई टाल दी।