जसपुर (छत्तीसगढ़) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कांग्रेस-कार्यकर्ताओं को झगड़ते और पूर्व ज़िला अध्यक्ष पवन अग्रवाल को पोडियम से धक्का देते हुए देखा जा सकता है। बकौल पवन, "जब मैं 'टी.एस. देव ने मुख्यमंत्री बनने के लिए 2.5 साल इंतज़ार किया...भूपेश बघेल को अब जाना चाहिए' कह रहा था...तब कुंकुरी विधायक के लोगों ने मुझपर हमला कर दिया।"