छत्तीसगढ़ में खेत में छोड़ी गई नवजात बच्ची की रातभर रखवाली करती रही कुतिया

छत्तीसगढ़ में खेत से एक नवजात बच्ची को बचाने वाले एक एनजीओ ने बताया है कि एक कुतिया अपने 6-7 पिल्लों के साथ रातभर उसकी रखवाली करती रही। बिना कपड़े के छोड़ी गई बच्ची की गर्भनाल कथित तौर पर जुड़ी हुई थी। आईपीएस अफसर दीपांशु काबरा ने ट्वीट किया, "बच्ची को अस्पताल पहुंचा दिया गया है...मामले की छानबीन जारी है।"