छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में की लकड़ी लेने जंगल गए विकलांग युवक की हत्या

बीजापुर (छत्तीसगढ़) में नक्सलियों ने दोस्तों के साथ लकड़ी लेने जंगल गए 28-वर्षीय एक युवक को सोमवार को कथित तौर पर अगवा कर लिया और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि युवक का शव एक खेत में पड़ा मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक विकलांग था और उसकी हत्या मुखबिरी के शक में की गई है।