छत्तीसगढ़ (जशपुर) में दुर्गा माता की मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे लोगों को एक तेज़ रफ्तार गाड़ी ने कुचल दिया। ब्लॉक मेडिकल अधिकारी ने बताया, "एक शव अस्पताल लाया गया जबकि 16 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।" जशपुर के एसपी कार्यालय के मुताबिक, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और दोनों मध्य प्रदेश के निवासी हैं।