छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को राज्य में विभिन्न श्रेणियों में दिया जाने वाला कुल आरक्षण बढ़ाकर 76% करने संबंधी आरक्षण संशोधन विधेयक पारित हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बताया, "अनुसूचित जनजाति के लिए 32%, अनुसूचित जाति के लिए 13%, पिछड़ा वर्ग के लिए 27% और ईडब्ल्यूएस के लिए 4% आरक्षण को विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित किया है।"