छत्तीसगढ़ सीएम की उप-सचिव सौम्या को ईडी ने कोल एक्सटॉर्शन मामले में किया गिरफ्तार

ईडी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की उप-सचिव सौम्या चौरसिया को कोल एक्सटॉर्शन मामले में गिरफ्तार किया है। अवैध खनन मामले में केंद्रीय एजेंसियां चौरसिया के खिलाफ जांच कर रही थीं और ईडी द्वारा तलाशी से पहले आयकर विभाग ने उनसे जुड़ी संपत्तियों पर छापेमारी की थी। ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है।