छह दिनों में पांचवीं बार बढ़े पेट्रोल व डीज़ल के दाम

देशभर में पेट्रोल-डीज़ल के दामों में 6 दिनों में पांचवीं बार बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में रविवार को 50 पैसे/लीटर की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत ₹99.11/लीटर जबकि 55 पैसे/लीटर बढ़कर डीज़ल की कीमत ₹90.42/लीटर हो गई। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 53 पैसे/लीटर बढ़कर ₹113.88/लीटर जबकि डीज़ल की कीमत 58 पैसे/लीटर बढ़कर ₹98.13/लीटर हो गई है।