भरतपुर (राजस्थान) में कक्षा-11वीं के छात्र को अगवा कर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और फिर पेड़ से बांधकर पीटा। मौके से 2 बदमाश भाग गए जबकि पकड़े गए बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। छात्र के स्कूल से घर लौटते वक्त बदमाशों ने बंदूक की नोक पर उसे अगवा करने की कोशिश की थी।