inshorts

छात्र ने साबित किया कि युवा व गोरों को वरीयता देता है ट्विटर का एल्गोरिदम; मिले ₹2.6 लाख

ट्विटर ने उसके इमेज क्रॉपिंग एल्गोरिदम द्वारा युवा, पतले और गोरे चेहरों को वरीयता देने की बात सिद्ध करने वाले स्विट्ज़रलैंड के ईपीएफएल के छात्र बोगडन कुलिनिच को $3,500 (₹2.6 लाख) का भुगतान किया है। यह जुलाई में लॉन्च हुए ट्विटर के पहले 'एल्गोरिदम बायस बग बाउंटी' चैलेंज का हिस्सा था। कुलिनिच ने आर्टिफिशियल चेहरों के ज़रिए यह सिद्ध किया।