inshorts

छात्रवृत्ति को लेकर दिल्ली के जेएनयू परिसर में छात्रों और कर्मचारियों के बीच हुई झड़प

दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कुछ छात्रों और कर्मचारियों के बीच छात्रवृत्ति राशि को लेकर झड़प हो गई। एबीवीपी ने दावा किया है कि प्रशासन ने 'छात्रों के ऊपर उनके हक की फेलोशिप मांगने को लेकर हमला' किया। एबीवीपी ने घटना का एक वीडियो भी शेयर किया है।