inshorts

छात्रा का शव मुंबई में हाईवे किनारे सूटकेस में मिलने के बाद 2 लोग हुए गिरफ्तार

मुंबई के अंधेरी में 26 अगस्त को एक 15-वर्षीय छात्रा का शव हाईवे के किनारे सूटकेस में मिलने के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट्स, छात्रा के शव पर चाकू के वार के 14-15 निशान मिले थे। पुलिस के अनुसार, छात्रा 25 अगस्त को स्कूल जाने के बाद घर नहीं लौटी थी।