छात्रा की अश्लील फोटो वायरल करने के आरोपी का शव यूपी में पेड़ पर फंदे से लटका मिला

गोंडा (उत्तर प्रदेश) में एक छात्रा से छेड़छाड़ व उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी का शव शुक्रवार को पेड़ पर फंदे से लटका मिला। आरोपी 23 अगस्त को लापता हो गया था। बकौल पुलिस, प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि बदनामी व जेल जाने के डर से आरोपी ने आत्महत्या की है।