छात्रा को अश्लील तस्वीरें भेजने के आरोप में निलंबित हुआ तमिलनाडु का कॉलेज प्रोफेसर
कोयंबटूर (तमिलनाडु) के एक कॉलेज प्रोफेसर को एक छात्रा को अश्लील संदेश भेजने के आरोप में निलंबित किया गया है। छात्रा ने कॉलेज प्रशासन से प्रोफेसर की शिकायत की थी और तस्वीरें अन्य छात्रों के साथ शेयर की थीं जिन्होंने प्रोफेसर की बर्खास्तगी के लिए बुधवार को प्रदर्शन किया। छात्रों के अनुसार, एक तस्वीर में प्रोफेसर सिर्फ बनियान में था।