inshorts

छात्रों, कर्मचारियों की शिकायतों के हल के लिए 'ई-समाधान' नामक पोर्टल लॉन्च करेगा यूजीसी

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) छात्रों, कर्मचारियों की शिकायतों के निवारण के लिए 'ई-समाधान' नामक एक पोर्टल को लॉन्च करेगा। अधिकारी के मुताबिक, इस पोर्टल को अगले हफ्ते से ऑपरेशन में लाया जाएगा। बकौल अधिकारी, शिकायत दर्ज होने के बाद उपयोगकर्ता को एक डॉकेट नंबर भी मिलेगा और संबंधित विभाग को शिकायतों को निश्चित समय में हल करना होगा।